गंगापार, जून 15 -- फलों का राजा आम इस सीजन में खास नहीं, बल्कि आम हो गया है। यह वर्ष आम का ऑन ईयर माना जा रहा है। इस कारण पिछले साल के मुकाबले इस बार आम की पैदावार 60 फीसदी अधिक हुई है। ऐसे में आम के दाम भी आमजन की जद में बने हुए हैं।मानसून में देरी और गर्मी के मौसम में आंधी-तूफान की घटना कम होने से इस बार आम की फसल लटा लूम रही है। यानी आम की पैदावार अच्छी हुई है।नवीन मंडी अमरेहा जसरा में मलिहाबाद, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु से आम बिकने आ रहा है। कारोबारियों की माने तो फसल अच्छी उतरने के कारण गत वर्ष से आम आठ से 10 फीसदी तक सस्ते हैं। इस समय बाहर से आने वाले आम रस के रूप में उपयोग हो रहे हैं तो कच्चे आम अचार के लिए मांगे जा रहे हैं। यही वजह है कि पहले बादाम आम की इलाके की बाजारों में भरपूर आवक हुई और अब लखनऊ के मलीहाबाद से आने वाले द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.