लखनऊ, नवम्बर 22 -- नगर निगम-एलडीए विकसित कर रहे कुकरैल रिवर फ्रंट कर्मचारी लगा रहे साख पर बट्टा, वीडियो वायरल लखनऊ प्रमुख संवाददाता कुकरैल नदी के बंधे की रेलिंग तोड़ कर नगर निगम के ही कुछ कर्मचारियों ने कूड़ा घर बना दिए हैं। एक ओर कुकरैल रिवर फ्रंट के लिए तेजी से काम चल रहा है तो वहीं, नगर निगम पर उसी के कर्मचारी साख पर बट्टा लगा रहे हैं। समता मूलक चौक से आगे बढ़ने पर जहां कुकरैल क्षेत्र शुरू होता है वहीं जगह-जगह रेलिंग टूटी है। यहां से कूड़ा फेंका जा रहा है। हैरत की बात है कि नगर निगम का आरआर विभाग यहीं पास में है जहां से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था के वाहन संचालित होते हैं। इसके आगे फ्लाईओवर से नीचे उतरने के बाद फिर कई जगह रेलिंग तोड़कर कूड़ा घर बना दिए गए हैं। इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट की ओर उतरने वाले रैम्प के पास भी एक कूड़ा घर बना हुआ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.