गुरुग्राम। पीटीआई, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम के बंधवाड़ी कचरा स्थल पर दो दिन पहले लगी आग को बुझा दिया गया है, लेकिन स्थानीय लोग हवा में फैले जहरीले धुएं के प्रभाव से जूझ रहे हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि वहां बार-बार आग लगती रहती है और इससे आसपास के लोगों को बहुत दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि धुएं के कारण लोगों का दम घुटने लगता है। अधिकारियों के अनुसार, दो दिन पहले कचरा स्थल पर लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 से अधिक गाड़ियां तैनात की गईं थीं और आग को पूरी तरह बुझाने में 16 घंटे लगे। यह अकेला मामला नहीं है। सिर्फ मार्च से जून 2024 के बीच यहां 70 से ज्यादा बार आग लग चुकी है। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के एक अधिकारी के अनुसार, ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में कार्बनिक कचरे के अपघटन के कारण लैंडफिल में कचरे के नीचे मीथेन गैस बनती है जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.