आगरा, जनवरी 1 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित बंधन बैंक की शाखा में जंगला काटकर घुसे चोर की सभी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर मुंह को कपड़े से ढके हुए है। पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी का कवरेज अपने पास जांच के लिए लिया है। फुटेज जांचे जा रहे हैं, जिससे चोर को चिन्हित करने में आसानी होगी। पुलिस आसपास के लोगों को भी फुटेज दिखाकर पता लगाने में जुटी है। शहर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने पुलिसकर्मियों की टीम और मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है। जिससे बैंक में चोर गए टेबलैट को बरामद करने में मदद मिलेगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि, चोर को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि, शहर कोतवाली में दी तहरीर में बंधन बैंक की शाखा के प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया है कि मंगलवार की सुबह जब वह बैंक पहुंचे तो बैंक का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.