मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 11 -- यूपी में मिशन शक्ति का पांचवां चरण चल रहा है। एक दिन के लिए बालिकाओं को थाने का प्रभारी बनाया गया। पुलिस महिला अपराध के प्रति कितनी संवेदनशील है इसकी हकीकत सामने आई है। आगरा में 13 साल की एक किशोरी से एक माह तक बंधक बनाकर दुराचार किया गया। पीड़िता अपनी मां के साथ ट्रांस यमुना थाने पहुंची। तीन घंटे पुलिस ने उसे थाने में बैठाया। मामला फिरोजाबाद का बताकर पीड़िता को टहला दिया। जबकि घटना स्थल ट्रांस यमुना क्षेत्र का है। फिरोजाबाद में नारखी थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जीरो क्राइम नंबर पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने नारखी थाने में पुलिस को बताया कि चार साल पहले वह अपने तीन बच्चों के साथ पचोखरा निवासी राजकुमार के साथ आगरा चली गई थी। राजकुमार ने राकेश नगर, श्याम विहार (ट्रांस यमुना) में किराए पर मकान लिया। ...