लखनऊ, मार्च 30 -- सरकार की ओर से 31 मार्च के बाद पुराने स्टांप पेपरों को अमान्य घोषित करने के आदेश के बाद लोग अपनी तिजोरियों में रखे करोड़ों रुपये के स्टांप पेपर बाहर निकालने लगे हैं। पिछले 10 से 15 वर्षों से तिजोरियों में संभालकर रखे गए ये स्टांप पेपर अब तेजी से उपयोग में लाए जा रहे हैं। इनसे धड़ाधड़ रजिस्ट्री हो रही है। पिछले करीब 12 दिनों में लगभग 10 करोड़ के स्टाम्प उपयोग में लाए गए हैं। सरकार के आदेश के बाद पुराना स्टाम्प पेपर रखने वाले इसे बाहर निकाल रहे हैं। क्योंकि 31 मार्च के बाद यह रद्दी हो जाएंगे। बीते 12 दिनों में ही करीब 10 करोड़ रुपये के स्टांप पेपरों से दर्जनों रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। प्रदेश के तमाम जिलों में रजिस्ट्री हो रही है। लखनऊ में ही प्रतिदिन ट्रेजरी में करीब 25 से 30 रजिस्ट्रियों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। संप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.