बलिया, मई 7 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में सबकुछ सामान्य चल रहा था। रात के आठ बजते ही चौक क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ गयी। सायरन बजने लगा। इसके बाद लोगों ने अपने घरों और दुकानों की लाइटें बंद करनी शुरू कर दी। बिजली आपूर्ति भी रोक दी गयी। इसके चलते चौक के अलावा शहर में अन्य जगह लगे मास्टहेड ऑफ हो गए। स्ट्रीट लाइटें भी बुझ गयीं। बाजार में कार लेकर निकले लोगों ने अपने वाहनों के हेडलाइट बंद कर लिए और सड़क किनारे खड़ी कर दी। करीब 15 मिनट बाद स्थिति सामान्य हो गयी। युद्ध के हालात के बीच मॉकड्रिल के क्रम में प्रशासन की ओर से रात के आठ बजे से ब्लैक आउट का निर्णय लिया गया था। इससे पहले सभी पुलिस चौकियों पर लगे सायरन बज उठे। चौक में पुलिस की गाड़ी पहुंच गयी और सायरन बजने लगे। आठ बजे तक शहर की सड़कें तिरंगा स्ट्रीट लाइट से जगमगा रही थीं ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.