उरई, दिसम्बर 3 -- उरई। तीन माह के लिए एट सरसौखी शटल सेवा को ब्रेक किए जाने से लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए सपा सांसद नारायन दास ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने दूरभाष पर बात करते हुए बताया कि वह दो, एक दिन में जीएम से बात करने के साथ ही पत्र लिखेंगे और समस्या के बारे में अवगत कराएंगे। प्रयास होगा कि शटल का संचालन पहले की तरह किया जाए। एक दिसंबर से एट से उरई होते हुए सरसौखी तक संचालित होने वाली शटल सेवा को इस रुट पर बंद किया गया है।रेलवे झांसी मंडल के अधिकारी इसे बोर्ड के निर्देश बता रहे है। पर क्षेत्रीय लोग, जो सस्ते किराये के चक्कर में शटल से कोंच से एट होते हुए उरई आ जाते थे। उनकी दिक्कत बढ़ गई है। जब सेे शटल सेवा बंद हुई है, लोगों को अतिरिक्त किराया अदा कर आना जाना पड़ रहा है। लोगों की इस असुव...