मऊ, अक्टूबर 14 -- मऊ, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र रानीपुर अंतर्गत कई परिषदीय विद्यालयों का मंगलवार की सुबह बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो विद्यालय बंद मिले और एक विद्यालय में कोई भी शिक्षक नहीं पहुंचा था। यह देख बीएसए भड़क गए। उन्होंने सभी शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया। जवाब नहीं देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने समय से विद्यालय खोलने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान यदि विद्यालय बंद मिले तो कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। रानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय खुरहट पर सुबह 8.50 पर निरीक्षण के लिए पहुंचे बीएसए को विद्यालय बंद मिला। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय रामपुर खरिया भी 9.05 बजे तक बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय उमटी में 9.20 तक सभी अध्यापक विद्यालय में उपस्थित नहीं हुए थे। जबकि उच्च प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.