लखनऊ, जनवरी 27 -- बीकेटी थानाक्षेत्र में सोमवार देर शाम चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत सात लाख का माल पार कर दिया। पड़ोसी ने मंगलवार सुबह घर में चोरी होने की जानकारी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घर का ताला उसके देवर ने तोड़ा है। पुलिस ने महिला के देवर को गिरफ्तार कर लिया। भौली गांव निवासी संगीता रावत परिवार के साथ रहती हैं। वह सोमवार देर शाम पर खेत पर गई थी। रात में वह परिवार के साथ खेत में रुक गई। मंगलवार सुबह पड़ोसी बच्चा सिंह ने संगीता को घर में चोरी की जानकारी दी। चोरी की सूचना मिलते ही संगीता परिवार के साथ भागकर घर पहुंची। वहां देखा कि कमरे का सारा सामान फैला हुआ था। यह देखकर वह बेसुध हो गई। पीड़िता ने डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस को घर में चोरी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.