अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र से भी शनिवार को बदमाशों ने बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बरौला जाफराबाद गली नंबर दो निवासी हरिश्चंद्र के अनुसार शनिवार शाम छह बजे वे घर पर ताला लगाकर अपने क्लीनिक गए थे। रात 10:40 बजे लौटकर आए तो घर के अंदर कमरे के ताले का कुंदा टूटा था। अलमारी में रखे पत्नी के जेवर, 48 हजार रुपये व अन्य सामान गायब था। चाबी ड्रेसिंग टेबिल पर रखी थी। अंदेशा है कि कोई अज्ञात व्यक्ति दरवाजा कूदकर अंदर घुसा। इंस्पेक्टर बन्नादेवी विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...