पाकुड़, अप्रैल 8 -- पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जुगिगड़िया स्थित बंद पत्थर खदान में गिरने से एक विक्षिप्त महिला की मौत हो गयी है। मृतक महिला की पहचान थाना क्षेत्र के ही दादपुर पंचायत के राजीपुर गांव निवासी मरांग बेटी मरांडी के रूप में हुई है। महिला की खदान में गिरने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला होने के कारण लोग पहले शव को हाथ नहीं लगाया। फिर घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर खदान से शव को उठाया गया। उसके बाद महिला की पहचान को लेकर कई व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो को छोड़ा गया। फोटो छोड़ते ही दादपुर गांव से मृतक मरांग बेटी मरांडी के परिजन पहुंचकर शव का पहचान किया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप में बीमार चल रही है और उसका ईलाज भी किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.