रांची, मार्च 6 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो गांडेय की झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से राज्य में बंद पड़े चेकपोस्टों को फिर से चालू कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के कई चेकपोस्ट बंद हो गए हैं। ऑनलाइन काम हो रहा है। इससे काफी कम राजस्व सरकार को मिल रहा है। अभी मात्र 23 करोड़ रुपये ही राजस्व मिल पा रहा है। चेकपोस्ट आरंभ करने से सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी। यह लगभग 100 करोड़ रुपये हो सकता है। ऑनलाइन प्रणाली से झारखंड को राजस्व हानि हो रही है। इस पर निर्णय लिया जाए, ताकि राज्य की जनता के विकास में राशि का उपयोग किया जा सके। इस पर परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि कल्पना सोरेन ने बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। परिवहन विभाग का चेकपोस्ट पहले काम करता था। अभी यह बंद है। उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.