सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- शिवहर। तकनीकी विभागों के कार्यों की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में हुई। जिसमें पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, भवन निर्माण विभाग एवं बिजली विभाग के कार्यों एवं संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को डीएम ने जिले में बंद पड़े सभी राजकीय नलकूपों को इस माह के अंत तक हर हाल में क्रियाशील कर देने का निर्देश दिया। ताकि गर्मी के समय लोगों को जल संकट से नहीं जूझना पड़े। उन्होंने बंद पड़े नलकूपों का सर्वे कराकर उसे चालू करने को कहा। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को जिले में चल रहे विभिन्न सड़कों के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.