अमरोहा, फरवरी 9 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर की मंडी समिति के सामने स्थित बंद मकान से चोरों ने सोने चांदी के आभूषण सहित हजारों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी के आधार पर चोर की पहचान हुई है। अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। नगर की मंडी समिति के सामने स्थित अंकुर त्यागी का मकान है, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी विपिन कुमार किराए पर रहते हैं। बीती तीन फरवरी को कमरा बंद कर ग्राम विकास अधिकारी विपिन कुमार अपने बच्चों के साथ नोएडा स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए थे। विपिन 7 फरवरी को अपने घर पहुंचे तो घर में सामान बिखरा देखकर दंग रह गए। विपिन कुमार ने मकान मालिक को चोरी की घटना से अवगत कराया। बाद में पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो उसमें एक युवक जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित का कहना है...