मेरठ, मार्च 19 -- जिले के सरकारी अस्पतालों में बंद हो चुके जन औषधि केंद्रों को दोबारा संचालित करने की कार्य योजना तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों, जिला और महिला अस्पताल, किठौर अस्पताल, मेडिकल अस्पताल समेत जिले के 19 जन औषधि केंद्रों को खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन केंद्रों के इसी महीने शुरू हो जाने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए जगह का आवंटन कर दिया है। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध करने के लिए 19 स्वास्थ्य केंद्र, अस्पतालों में जन औषधि केंद्र को शुरु करने की जगह तय कर दी गई है। अब इन केंद्रों को जल्द से जल्द संचालित करने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी के प्रतिनिधियों से रोजाना प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। अभी नहीं किया आवेदन सहायक औषधि आयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.