हाजीपुर, मई 27 -- बिदुपुर l संवाद सूत्र थाना क्षेत्र में स्थित कुत्तुबपुर गांव में एक बंद पड़े पेवर ब्लॉक ईंट फैक्ट्री में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी l किसी ने शव को देखा तो गांव में हाहाकार मच गया l आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को कुतुबपुर चौक के समीप सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया l मृतक 20 वर्षीय सुधीर कुमार कुतुबपुर गांव के सकल राय का पुत्र था l मिली जानकारी के अनुसार गांव के मोती सिंह की चिमनी जो एक सुनसान जगह पर है। वहां नशेड़ियों का अड्डा रहता है l किसी घरेलू कारण से मंगलवार को दिन में चिमनी के करकट वाले एंगिल से लटककर फांसी लगा ली l जब किसी ने सुधीर को लटके देखा तो खबर आग की तरह फैल गई लोग जमा हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.