हल्द्वानी, जनवरी 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता प्रदेश में स्वीकृत 42 कैंटीनों में से 19 के बंद होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए सोमवार को विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि यह योजना केवल भोजन प्रदान करने तक सीमित नहीं थी। इससे गरीबों को किफायती भोजन मिलने के साथ लोगों, खासकर महिलाओं को रोजगार भी प्राप्त होता था। लेकिन वर्तमान सरकार की उदासीनता, अव्यवस्थाओं के कारण कैंटीनें बंद हो रही हैं। जिसका सीधा प्रभाव गरीब तबके पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बंद पड़ी सभी इंदिरा अम्मा कैंटीनों को जल्द शुरू करने व संचालन से जुड़ी समस्याओं (जैसे सब्सिडी में देरी) का स्थायी समाधान निकाला जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...