जमशेदपुर, फरवरी 23 -- क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में निर्णय लेते हुए कोलकाता-जमशेदपुर-कोलकाता मार्ग को 87 दिन की अतिरिक्त अवधि के लिए 8 मई 2026 तक विस्तार दिया गया है। यह विस्तार क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के अंतर्गत दिया गया है, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को निर्बाध हवाई सेवा का लाभ मिलती रहेगी। इंडिया वन एयर ने 31 जनवरी 2023 से जमशेदपुर और कोलकाता के बीच 9 सीटर विमान के माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत परिचालन प्रारंभ किया था। सेवा प्रारंभ होने के बाद एयरलाइन तथा झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकारों की ओर से इस मार्ग पर हवाई सेवाओं को जारी रखने का अनुरोध किया गया। अनुरोध में इन राज्यों के नागरिकों के लिए सतत हवाई संपर्क की आवश्यकता को रेखांकित किया गया था। प्राप्त प्रस्ताव पर सक्षम प...