गोपालगंज, फरवरी 6 -- कुचायकोट। एक संवाददाता सासामुसा में बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने क्षेत्र में गन्ना किसानों की बदहाल स्थिति, लंबित भुगतान और रोजगार के संकट की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। समिति का कहना है कि चीनी मिल बंद होने से हजारों किसान और मजदूर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कुचायकोट और आसपास के प्रखंडों में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर होती है, लेकिन मिल बंद रहने के कारण किसानों को अपनी उपज औने-पौने दाम पर बेचने की मजबूरी है। इससे लागत भी नहीं निकल पा रही है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि चीनी मिल चालू होने से न सिर्फ गन्ना किसानों को स...