पटना, फरवरी 14 -- गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा है कि बंद चीनी मिलों के साथ-साथ नयी चीनी मिल खोलने की कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है। वे शनिवार को बामेती में आयोजित गन्ना किसान संगोष्ठी में किसानों को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि सासामुसा चीनी मिल को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे लेकर बेहद गंभीर हैं। विभाग किसानों के उन्नति के लिए दिन रात कार्य कर रहा है। गन्ना किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। किसान लाभान्वित होंगे तभी चीनी मिलें चलेंगी। नई चीनी मिलों को लगाने के लिए 25 जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। अपर मुख्य सचिव के.सेंथिल कुमार ने कहा कि चीनी उत्पादन में बिहार फिर से देश का अग्रणी राज्य बनेगा। पहले देश में सबसे अधिक चीनी का उत्पादन बिहार में होता था, लेकिन धी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.