गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद। बीती 24 मई की रात बंद घर से लाखों रुपये के नगदी-जेवर चोरी करने वाले आरोपी को वेव सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से नगदी-जेवर, वारदार में प्रयुक्त कार और 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि लालकुआं के श्रीराम एनक्लेव में रहने वाले सुनील कुमार शर्मा 24 मई की शाम अपने बड़े बेटे राहुल शर्मा के पास नोएडा में गए थे। रात में वह बेटे के पास ही रूक गए। मकान पर ताला लगा हुआ था। 25 मई की सुबह साढ़े आठ बजे पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। सुनील कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे तो घर में सामान बिखरा मिला। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के नगदी और जेवर चोरी कर लिए थे। एसीपी का कहना है कि घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.