सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- पुत्र के विवाह के बाद मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए परिवार के बंद घर को चोरों ने आराम के साथ खंगाल लिया। पड़ौसियों की सूचना पर घर लौटे परिवार ने 21 लाख रुपये के आभूषण और 70 हजार रुपये चोरी कर लिए जाने की तहरीर कोतवाली में दी। मोहल्ला सराए स्थित वेद विहार कॉलोनी में रविन्द्र के पुत्र के मनीष का डेढ़ माह पूर्व विवाह हुआ था। विवाह की सभी रस्मों को पूर्ण कर पूरा परिवार मां वैष्णो देवी के दरबार में शीश नवाने को 20 दिसंबर को गया था। इस दौरान चोरों ने बंद घर के ताले तोड़ आराम के साथ घर खंगालते हुए सभी कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ जाते हुए पड़ौसी के दरवाजे पर लटका दिया। पड़ौसी आशुतोष गुप्ता ने शाम के समय जब घर का दरवाजा सुबह की मतानिंद शाम को भी खुला देखा तो उन्होंने में झांक कर देखा तो उ...