पाकुड़, दिसम्बर 3 -- नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने बंद घर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना बागानपाड़ा की है। चोरों ने करीब 50 लाख रुपए से अधिक के सामानों व नकदी पर हाथ साफ किया है। जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को विष्णु कुमार अग्रवाल पूरे परिवार के साथ भतीजी की शादी समारोह में आसनसोल गए थे। एक दिसम्बर को जब पाकुड़ लौटे तो मेन गेट खोल कर अंदर गए तो देखा कि अंदर का ग्रिल का ताला टूटा हुआ पाया और अंदर कमरे में रखी आलमारी खुली थी। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना नगर थाना को दिया चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई मिथुन रजक, एएसआई अनंत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से चोरी की घटना की जानकारी ली। मौके पर टेक्निकल सेल को भी बुलाया गया। सेल के सदस्यों ने साक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.