हाजीपुर, जनवरी 2 -- चेहराकलां, सं.सू. कटहरा थाना क्षेत्र के रामपुर डुमरी गांव में ब्रह्मदेव राय के पोता नीरज कुमार के बंद घर में देर रात चोरी होने का मामला सामने आया है। नीरज कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार की देर रात उनके घर में लगभग साढ़े ग्यारह बजे चोरी हुई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के यहां चले जाने और वहां देर होने की वजह से हमलोग रात को वहीं रुक गए और यहां मेरे बंद घर में यह चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि चोर बक्सा चुराकर के भागे थे। उसमें लगभग पैंतीस हजार रुपया नगद था। खेती के लिए तथा घर के कुछ काम के लिए पैसा बैंक से निकाले थे और बक्सा में मां का गहना-जेवर सब था। कुल मिलाकर लगभग तीन-चार लाख का गहना होगा। नीरज ने बताया कि सामान चुराकर चोर को भागते हुए मां ने देखा तो शोर मचाया, तब पड़ोसी दौड़े तथा चोर का पीछा किया पर घना कुहासा की वजह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.