छपरा, फरवरी 25 -- दाउदपुर(मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के उत्तर टोला गांव निवासी अनिल सिंह के बंद पड़े घर में चोरी हुई। गृहस्वामी अनिल सिंह पूरे परिवार के साथ छपरा में रहते है। गृहस्वामी ने बताया कि सोमवार की शाम मेरी पत्नी घर पर आई थी। जब मुख्य दरवाजा खोल कर अंदर गई तो देखा कि अंदर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरे पड़े है। जब कमरों के अंदर गई तो सभी बक्से तथा आलमीरा तोड़ा कर चोरों ने सामान चुरा लिया है। बाद में घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुच कर मामले की छानबीन में जुट गई। गृह स्वामी ने बताया कि चोरों ने कीमती कपड़े,जेवर,टीवी के अलावा पीतल के वर्तन, चांदी के भगवान की मूर्ति की चोरी कर ली गई है। इस मामले में गृहस्वामी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.