जमशेदपुर, जनवरी 10 -- कीताडीह राजू बगान में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। पीड़ित रेलवे लोको पायलट सत्यनारायण हैं, जो घटना के समय ड्यूटी पर बाहर गए थे। यह घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। सत्यनारायण जनशताब्दी एक्सप्रेस लेकर ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी और बेटा इलाज के सिलसिले में वेल्लोर गए हैं। घर में रहने वाला एक अन्य रेंटर, जो स्वयं लोको पायलट है, वह भी उस वक्त ड्यूटी पर था। इस कारण मकान पूरी तरह खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह ड्यूटी से लौटने पर सत्यनारायण को घर में कुछ गड़बड़ी का आभास हुआ। उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है। संदेह होने पर जब वे पीछे की ओर गए तो पाया कि पिछला दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने तत्काल एक मित्र को सूचना दी और परसूडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.