महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहर के शिवनगर वार्ड में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों की भीषण चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात व दो लाख रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार जब इलाज कराकर वापस लौटा तब वारदात की जानकारी हुई। चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वार्ड संख्या 17 शिवनगर निवासी विजय कुमार यादव सोमवार को अपनी पत्नी का इलाज कराने चंदौली गए थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जब वे वापस लौटे और घर का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर का ताला टूटा हुआ था। इन सामानों पर चोरों ने किया हाथ साफ पीड़ित के अनुसार चोरों ने अलमारी में रखे सोने का नेकलेस सेट, दो झुमका सेट, मंगलसूत्र, अंगूठियां, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.