अररिया, फरवरी 11 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तारण पंचायत के वार्ड 12 में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर नगद और कीमती जेवरातों की चोरी की है। जानकारी के अनुसार, यह घर मरगूब आलम का है। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। गृहस्वामी मरगूब आलम बाहर रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी गर्भवती होने के कारण अपने मायके गई हुई थी। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब परिजनों को घटना का पता चला, तो इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित के भाई औवेश ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर रखे अलमीरा को तोड़कर उसमें रखे नकद और जेवरात निकाल लिए। चोरी गई संपत्ति में शामिल हैं। नगद कुल 6500 रुपये जिसमें 40 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.