एटा, जून 4 -- बंद घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवरात चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गृहस्वामी दर्शन करने के लिए बाहर गए थे। कोतवाली नगर के मोहल्ला एमपीनगर निवासी नीरज गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक जून को बालाजी महाराज के दर्शन के लिए परिवार सहित गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। तीन जून को चाचा लघुशंका करने के लिए कमरे से बाहर आए। उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों को गली में जाते हुए देखा और रुकने के लिए कहा गया। वह लोग भागने लगे। चिल्लाने पर अन्य लोग भी जाग गए। नीरज के घर जाकर देखा गया। ताला टूटा हुआ मिला। बक्खा, अलमारी टूटी मिली। मामले की जानकारी पीड़ित को दी गई। पीड़ित के अनुसार चोर घर से लाखों के जेवरात, 70 हजार रुपये चुरा ले गए। वह लौटे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। नगर...