रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। 25 जनवरी को प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर करीब 69 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला निवासी शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि 25 जनवरी की दोपहर परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। वह स्वयं भी किसी काम से घर में ताला लगाकर तीनपानी चले गए थे। शाम को वापस लौटने पर कमरे के गेट का ताला टूटा मिला। घर के दोनों कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 20 हजार की नकदी, चांदी की पायल, सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान के झुमके, सोने की अंगूठी समेत लाखों रुपये के जेवरात गायब थे। इसके अलावा लैपटॉप के बैग में रखे 49 हजार रुपये भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.