रांची, जुलाई 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा मनीटोला नीम चौक के समीप रहने वाले वासीद खान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी करीब सवा लाख रुपए के जेवरात चुराकर फरार हो गए। घटना आठ जुलाई की है। इस संबंध में वासीद खान ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वासिद खान ने पुलिस को बताया कि वह घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर एक महीने से अपने गांव में हैं। इसी बीच आठ जुलाई की सुबह उनके मकान मालिक ने उन्हें फोन कर ताला टूटा हुआ होने की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने साले को घर पर भेजा, जिसके बाद उनका साला घर पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज का लॉक भी खुला हुआ था। 55 सौ नगदी के अलावा सोना का झुमका, मंगटीका, नथिया, टॉप्स के अलावा चांदी के जेवरात गायब थे। इसके बाद वह रांची पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.