मधेपुरा, फरवरी 8 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत वार्ड सात में बदमामाशों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। गृहस्वामी सतीश कुमार ने कहा कि गत शुक्रवार की रात बदमाशों ने ग्रील की कुंडी काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सतीश ने कहा कि वह वर्तमान में मधेपुरा के विद्यापुरी मोहल्ला में घर बनाकर रहता है। बीच बीच में गंगापुर अपने पुश्तैनी घर आता रहता है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.