रांची, फरवरी 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया। इसमें जेवर दुकानदार भी शामिल है। इनमें कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलोनी का फिरदोस अली और एचबी रोड लोहरा कोचा का जेवर दुकानदार दिलीप सोनी शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 87 ग्राम सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को बताया कि नामकुम क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही थीं। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई। टीम ने सबसे पहले फिरदौस अली को पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने चोरी के कुछ जेवर जब्त किए। उसकी निशानदेही पर जेवर दुकानदार दिलीप को पकड़ा। उसके पास से गलाया हुआ सोना मिला। अन्य गुर्गों की जानकारी देने पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। बंद घरों में करते हैं ...