रांची, जनवरी 11 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक महीने से बंद घरों में हो रही चोरी की घटनाओं का नगड़ी पुलिस ने खुलासा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इससे पहले नगड़ी थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। इसके बाद पुलिस ने साहिबगंज जिले के तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी के महबुल अंसारी को नगड़ी से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदनेवाले दुकानदार सुरेंद्र साह को साहिबगंज के थाना तीन पहाड़ के ग्राम जोका से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने महबुल अंसारी के पास से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में प्रयुक्त लोहे का सरिया, पेचकस, सबल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.