सोनभद्र, नवम्बर 14 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया के एक बंद पडे़ गोदाम से अवैध गतिविधि की सूचना पर गुरुवार की शाम पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में सीज कर दिया। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर की गई है। चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया में एक बंद पडे़ एक मकान और गोदाम से दीपावली के समय रात में वाहनों से सामान की आवाजाही देख गांव वालों में भय का माहौल पैदा हो गया। इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने चोपन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मकान पर पहुंच गई और मकान मालिक की तलाश में जूट गई। लेकिन मकान मालिक का कुछ पता नही चल सका तो इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी गई। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलते ही गुरुवार की देर शाम उस चिन्हित मकान को सीज कर दिया गया। गुरुवार की देर शाम ओबरा उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह, सीओ...