झांसी, नवम्बर 12 -- बंद कमरे में पलंग पर मिला होटल कर्मी का शव झांसी। नबाबाद थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को शहर की पॉश कॉलोनी सिविल लाइन में बंद कमरे में पलंग पर नामचीन होटल कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। दो दिनों से होटल न पहुंचने पर स्टॉफ द्वारा कमरा खोला गया तब जानकारी हो सकी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूल असम व सिविल लाइन किराए के मकान में रहने वाले संतू मंडल (40) बेटा शंभू मंडल शहर के नामचीन एक होटल में काम करता था। गुजरे, सोमवार को वह होटल गया था। वहां सिर चकनाने की बात कहरकर घर आ गया था। इसके बाद नहीं लौटा। जब दो दिनों से उसका कोई पता नहीं चला तो बुधवार को कर्मचारी उसे देखने घर गए। उन्होंने दरवाजा नॉक किया तो अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर कोई आहट नहीं हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.