संवाददाता, मार्च 22 -- मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर की गई पति की निर्मम हत्या की जांच अभी चल ही रही है कि इस बीच गुरुवार रात को झांसी में पूर्व मंत्री की बहू संगीता अहिरवार ( उम्र 36 वर्ष) की हत्या से प्रदेश में सनसनी फैल गई। संगीता की हत्या से पहले घर में ही बंद कमरे में शराब पार्टी चल रही थी। इस दौरान कमरे में संगीता, उसके पति रविंद्र अहिरवार के अलावा ब्वॉय फ्रेंड रोहित मौजूद था। बड़ी बेटी एंजल के मुताबिक इसी दौरान किसी बात पर विवाद हुआ। उसकी मां के साथ मारपीट की जाने लगी और उसके चीखने की आवाजें आने लगीं। कुछ देर बाद जब पुलिस पहुंची तो संगीता का शव पड़ा मिला। आखिर बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ जो संगीता की हत्या कर दी, ऐसे तमाम सवालों के जवाब रोहित और रविंद्र ही दे सकते हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक दोनों से पूछताछ की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.