लखनऊ, नवम्बर 30 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर क्षेत्र के आजाद नगर में किराए पर रहने वाली महिला के बंद कमरे का ताला तोड़ चोरों ने जेवर पार कर दिए। पीड़िता ने पड़ोसी किराएदार दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। कृष्णानगर के आजादनगर निवासी पूजा के मुताबिक 16 अक्टूबर को वह परिवार के साथ मायके आलमबाग गई थी। एक माह बाद जब वह शनिवार को घर पहुंचकर ताला खोला तो सामान बिखरा पड़ा था। जेवर आदि गायब थे। आरोप है कि उसके कमरे के बगल में रहने वाले लोग अचानक 17 अक्टूबर को कमरा खाली कर चले गये थे। जिसके बाद एक आरोपी इस्लाम ने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। उसकी पत्नी ने पीड़िता का नंबर ही ब्लाक कर दिया है। जिसपर पीड़िता ने पड़ोसी किरायेदार इस्लाम पर चोरी का आरोप लगाया है। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि इस्लाम 15 दिन ही मकान में किराए पर रहा है। पीड़ि...