गंगापार, फरवरी 5 -- मेजा व मांडा क्षेत्र के बंद औद्योगिक इकाईयों को शुरु कराने के लिए समाजसेवी ने संसद में मांग करने हेतु भाजपा सांसद भदोही विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपा। एक ज्ञापन केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री को भी दिया। मांडा के नहवाई गांव निवासी भाजपा नेता व समाजसेवी डा आनंद कुमार चौबे ने दिल्ली में भदोही के भाजपा सांसद विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बंद चल रही मेजा कताई मिल और मांडा के खादी ग्रामोद्योग व दीयासलाई निर्माण उद्योग, हथकरघा आदि शुरु कराने के लिए संसद में मांगा करने की अपील की, ताकि मेजा, मांडा क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने सांसद को एक ज्ञापन इसी आशय का केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री के नाम भी दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.