चक्रधरपुर, फरवरी 5 -- सोनुवा। ब्रेक बाइडिंग व हॉट एक्सेल के कारण 20871 बंदे भारत एक्सप्रेस को चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनियां में बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया गया। रेल कर्मियों द्वारा ब्रेंक बाइडिंग की खराबी को करीब एक घंटे के मरम्मत कार्य के बाद ठीक नहीं कर पाये। जिसके बाद बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को दुरतो एक्सप्रेस से राउरकेला तरफ रवाना किया गया। बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेंक बाइडिंग की करीबी को देखते हुए चक्रधरपुर में चार हुटर बजा कर रिलीफ ट्रेन टुनियां स्टेशन भेजा गया। अब बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बॉगियों को वापस चक्रधरपुर ले जाने की तैयारी चल रही है। जिससे, ट्रेन की मरम्मत कार्य कर उसे ठीक किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.