काशीपुर, अक्टूबर 21 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम हरसान के अस्कोट क्षेत्र में सोमवार को सफाई के लिए बेड के पीछे से बंदूक उठाते समय गोली चलने से एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत से परिवार गम में डूबा है। अगले महीने बेटे की शादी होनी है। जानकारी के अनुसार, बरहैनी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव हरसान के अस्कोट क्षेत्र में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार 60 वर्षीय चंचल सिंह बोरा पुत्र रविंदर सिंह बोरा का घर है। उनके बेटे की अगले महीने शादी है, जिसको लेकर घर में साफ-सफाई चल रही है। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह सभी लोग घर के आंगन में बैठे थे। जबकि चंचल अपने कमरे में रखी अपनी लाइसेंसी डबल बैरल 12 बोर की बंदूक साफ करने की बात कहकर चले गए। इसके बाद बेड के पीछे रखी बंदूक को साफ करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.