औरंगाबाद, जनवरी 3 -- कुटुंबा प्रखंड के बंदुआ गांव में गैरमजरुआ जमीन के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सीओ को आवेदन देकर निष्पादन की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि 11 एकड़ 81 डिसमिल जमीन पर अनुसूचित जाति और मुस्लिम समुदाय के बीच वर्षों से रास्ते को लेकर मतभेद है। करीब 10 वर्ष पूर्व इसी रास्ते से सरस्वती पूजा और रविदास पूजा के जुलूस के दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जिसके कारण त्योहारों के समय स्थिति संवेदनशील बनी रहती है। आवेदक जैबुन निशा का कहना है कि उनके हिस्से से स्कूल के लिए छह डिसमिल जमीन केवाला की गई थी, जबकि लगभग 60 डिसमिल जमीन में स्कूल भवन बन चुका है और यही रास्ता विवाद का मुख्य कारण है। आवेदकों का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर जमीन की नापी कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.