वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। होली के मद्देनजर 13 मार्च की रात 10 बजे शराब, बीयर और भांग की दुकानें बंद हो जाएगी। 14 मार्च को पूरे दिन बंदी रहेगी। इसके बाद 15 मार्च को सुबह 10 बजे दुकान खुलेगी। जिला आबकारी अधिकारी कमल कुमार शुक्ल ने बताया कि इस दौरान अगर किसी भी दुकान से चोरी-छिपे शराब बिक्री की शिकायत सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगरानी के लिए आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर की चार टीमें लगा गई है। सभी इंस्पेक्टर अपने-अपने सेक्टर में नजर बनाए रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.