बक्सर, जनवरी 10 -- पेज-04 के लिए केंद्रीय कारा में संचालित निर्माणशाला का डीएम ने लिया जायजा बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय कारा में शनिवार को डीएम साहिला ने निरीक्षण किया। साथ ही बंदी दरबार का भी आयोजन किया। उक्त मौके पर डीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम ने कारा के अंदर नव-अधिष्ठापित च्यवन ऋषि औषधि पार्क व ओपेन जीम का उद्घाटन किया। मिली जानकारी के अनुसार च्यवन ऋषि औषधि पार्क में तुलसी, एलोवेरा, लाल चंदन, हींग, ऑवला, लौंग इत्यादि कुल 51 प्रकार के औषधियें पौधों का रोपण किया गया है। जिसका डीएम ने जायजा लिया। इसके बाद डीएम ने बंदी दरबार का आयोजन किया। जिसमें कुल 12 बंदियों ने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं को अवगत कराया। जिस पर डीएम ने उनकी समस्याओं का नियमानुकुल निराकरण संबंधित विभाग से कराने के लिए अधीक्षक ज...