रांची, अक्टूबर 18 -- रांची। गुरु नानक सत्संग सभा, रातू रोड में सोमवार की सुबह शुकराना समागम और रात को बंदी छोड़ दिवस के उपलक्ष्य में विशेष दीवान सजेगा। सुबह 4:45 बजे से विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी के 51 सामूहिक पाठ पढ़कर 'वाहेगुरु का शुकराना' अदा किया जाएगा। शाम की दीवान में शाम 7:30 से रात 9:30 बजे तक विशेष दीवान सजेगा, इसमें हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह शबद गायन करेंगे। श्री आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा और प्रसाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति रात 10:45 बजे होगी। प्रभात फेरी और नगर कीर्तन की तैयारी नरेश पपनेजा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 24 अक्तूबर से प्रभात फेरी की शुरुआत होगी। यह रोजाना सुबह 5:30 बजे गुरुद्वारा साहिब स...