बेगुसराय, सितम्बर 9 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मंडलकारा में संसीमित बंदियों को मशरूम की खेती के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसके साथ ही बंदियों के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया। इसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करूणानिधि प्रसाद आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि मशरम की खेती से बंदियों के सुनहरे जीवन की शुरूआत होगी। बंदी कारा मुक्ति के बाद अपना स्वरोजगार शुरू कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। प्रशिक्षण यूको सेटी के द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि 10 दिनों की होगी। मौके पर उपाधीक्षक शिव मंगल प्रसाद, सहायक अधीक्षक पंकज राज, कुंदन कुमार, यूको सेटी निदेशक सुजीत रजक, प्रशिक्षक राहुल कुमार के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एलएडीसी अखिलेश कुमार व सुधा कुमारी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.