देवरिया, फरवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला कारागार का शुक्रवार को डीएम दिव्या मित्तल एवं एसपी विक्रांत वीर ने औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था देखने के साथ ही बंदियों से उन्होंने मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बंदियों की निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। दोपहर बाद डीएम दिव्या मित्तल एवं एसपी विक्रांत वीर अचानक जिला कारागार पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बैरकों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई देखी। ठंड में बंदियों के बचाव के उपाय की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बंदियों से भी बात की। महिला बंदियों ने कुछ अपनी समस्याएं बताई तो जेल अधीक्षक से उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने कारागार में रहने वाले बंदियों के स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.