फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बंदर से बचने के लिए एक बालक दौड़ पड़ा। वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कन्नौज जिले के अशोक नगर निवासी रंजीत का छह साल का बेटा सिद्धार्थ छत पर खेल रहा था कि इस बीच बंदर उस पर दौड़ पड़े। इससे बचने के लिए वह दौड़ा तो छत से आकर नीचे गिरा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टर ने देखा और भर्ती कर लिया।उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। घर वालों का कहना है कि बस्ती में बंदरों की संख्या काफी है। आए दिन किसी न किसी पर बंदर झपट रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.