आगरा, अक्टूबर 23 -- थाना ट्रांस यमुना आदर्श नगर में सोमवार दोपहर 3:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की छत पर अचानक आए बंदराों को भगाने गई महिला रेखा पुंडीर (36) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। एत्मादपुर के नगला मोहन में देर शाम महिला का अंतिम संस्कार हुआ। मृतक रेखा पुंडीर के पति प्रेमपाल पुंडीर ने बताया कि उनका ट्रांस यमुना के आदर्श नगर में नया मकान बन रहा है। मकान का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। फिनिसिंग चल रही है। करीब 3:30 बजे पत्नी रेखा छत पर भगाने गई थी। हाथ में लोहे की छड़ थी। इसी दौरान लोहे की छड़ ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से छुल गई। इसके बाद वह गिर गई। उसे निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.